AmarUjala उबर के सीईओ दारा खोसरोशाही का मानना है कि भारत उनकी कंपनी के लिए सबसे मुश्किल बाजार है। भारतीय ग्राहक कम खर्च में ज्यादा सर्विस लेना चाहते हैं, जो उबर के लिए चुनौती है। भारतीय बाजार में सफल होने के लिए उबर का मुख्य फोकस लो-कॉस्ट सर्विस सेगमेंट पर रहेगा। उबर टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर सर्विसेज का विस्तार कर सकती है। उबर ने सरकारी ओएनडीसी के साथ एक समझौते पर भी हस्ताक्षर किया है।