IndiaTv अमेरिका के वॉशिंगटन में इजराइली दूतावास के बाहर एक वायुसेना के जवान ने खुद को आग लगा ली। यह घटना स्थानीय समयानुसार रविवार दोपहर को हुई। जवान ने इस घटना को खुद लाइव स्ट्रीम किया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वायुसेना ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।