eNavaBharatTimes भारत का पहला वर्टिकल-लिफ्ट रेलवे पुल पंबन पुल जल्द ही तैयार हो जाएगा। रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष जया वर्मा सिन्हा ने रामेश्वरम द्वीप का दौरा कर पुल निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। पुल का निर्माण कार्य कई चुनौतियों के बावजूद सराहनीय ढंग से हो रहा है। मौजूदा पंबन पुल सुरक्षा कारणों से 23 दिसंबर, 2022 से बंद है। नए पुल से तेज गति से रेलगाड़ियों का संचालन हो सकेगा और यातायात भी बढ़ेगा।