ABP 117 वर्षीय मारिया ब्रान्यास मोरेरा को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने दुनिया की सबसे उम्रदराज़ महिला के रूप में मान्यता दी है। दो विश्व युद्ध और दो महामारियों से बचीं मारिया का जन्म 1907 में अमेरिका में हुआ था। 2023 में 118 साल की ल्यूसाइल रैंडन के निधन के बाद से मारिया सबसे उम्रदराज़ हैं। उन्होंने अपना 117वां जन्मदिन 4 मार्च को मनाया और वर्तमान में स्पेन के एक नर्सिंग होम में रहती हैं।